Lacrosse ओलंपिक क्वालीफायर के लिए राजस्थान के खिलाड़ी आगरा रवाना

 | 
Rajasthan lacrosse Players

 

Udaipur Times, Lacrosse, Sports News: आगामी 5 से 10 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक लैक्रोज ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों का दल आगामी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए आगरा रवाना हुआ।

एशिया पैसिफिक क्वालीफायर में राजस्थान से सुनीता मीणा, यशिष्ठा बत्रा, डाली गमेती, यशोदा गमेती, मीरा दौजा, जुला कुमारी गुर्जर, रोशनी बोस, जानवी राठौड़, मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, नारायण लाल गमेती एवं निशांत नागदा सहित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत खिलाड़ियों के लिए आगरा में हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। खिलाड़ी यहां 3 अक्टूबर तक विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में तकनीकी, शारीरिक एवं रणनीतिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद भारतीय दल ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगा।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने राजस्थान के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय जनजातीय क्षेत्र से उभरकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया।

राजस्थान के इन खिलाड़ियों ने अपनी चयन यात्रा और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए राज्यपाल, राजस्थान सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजस्थान माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMM) तथा उदयपुर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News