राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो टीम

 | 
Rajasthan Police Polo team

 

 

Udaipur Times, Rajasthan Police Polo Team: प्रदेश पुलिस के खेलों के दायरे में अब पोलो खेल भी शामिल हो गया है। राजस्थान पुलिस ने देश की पहली पुलिस पोलो टीम तैयार की है। राजस्थान पुलिस अकादमी के हॉकी ग्राउंड में गुरुवार शाम को पुलिस पोलो टीम का उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें एक टीम रेड और टीम ब्लू के बीच एक प्रदर्शन मैच खेला गया। Rajasthan Police Polo Team

पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने बॉल रोलिंग कर पुलिस पोलो टीम और उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही घोड़ों की रफ्तार, खिलाड़ियों के कौशल और टीम तालमेल के सजे रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों की तालियां बटोरी। Rajasthan Police Polo Team

टीम रेड की ओर से जितेंद्र सिंह, मयूर सिंह, विजय और देवेंद्र तथा टीम ब्लू की ओर से अजय सिंह, शुभम गुप्ता, राजेश कुमार और डूंगर सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तेज रफ्तार घोड़ों पर सवार खिलाड़ियों के बेहतरीन कौशल और तालमेल ने मुकाबले में रोमांच भर दिया। इस प्रदर्शन मैच में टीम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम रेड को 6-2 से पराजित किया। Rajasthan Police Polo Team

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने विशेष पहल करते हुए अल्प समय में पोलो टीम तैयार कर प्रदर्शन मैच खेला है। आने वाले समय में राजस्थान पुलिस की टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी खेलती नजर आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने से खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पोलो टीम के लिए सभी आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों का प्रदर्शन और बेहतर हो सकेगा। Rajasthan Police Polo Team

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं मुख्य खेल अधिकारी रूपिंदर सिंघ ने बताया कि डीजीपी शर्मा के विजन अनुरूप राजस्थान पुलिस की पोलो टीम तैयार की गई है। देश में पहली बार राजस्थान पुलिस ने इतिहास रचा है। नियमित अभ्यास करते हुए हमारा लक्ष्य बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलना हैं। Rajasthan Police Polo Team

इस अवसर पर राजस्थान पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में डीजीपी यातायात श्रीमती मालिनी अग्रवाल, राजस्थान पोलो क्लब के सचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व पोलो खिलाड़ी कर्नल कुलदीप सिंह  सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News