राजस्थान के दो खिलाडी एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम में शामिल

दोनों खिलाड़ी अपने जीवन का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेंगे
 | 
powerlifting

उदयपुर 5 मई 2026। चीन के हाइनान शहर  में 9 से 15 मई 2026 तक आयोजित होने वाली एशियन जूनियर इक्यूपड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में राजस्थान के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है ।

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि 93 किलोग्राम में डीग के योगेंद्र सोगरवाल एवं 120 किलोग्राम भार वर्ग अलवर के जितेंद्र शर्मा का भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम में चयन हुआ है l दोनों खिलाड़ी अपने जीवन का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेंगे। दोनों खिलाडी 8 अप्रैल को दिल्ली पहुचेंगे, जंहा से वो 8 अप्रैल की रात को फ्लाइट से 17 सदस्यी भारतीय टीम के साथ चीन रवाना होंगे l टीम के साथ कोच जोसफ जेम्स एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया के महासचिव अर्जुन अवार्डी पी. जे. जोसफ भी चीन रवाना होंगे l      

योगेन्द्र एवं जीतेन्द्र का भारतीय टीम में चयन होने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ देवेन्द्र साहू, आयोजन सचिव एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, कोच आशीष जैमन, खिलाडी गौरव साहू, चंद्रेश सोनी, भूपेंद्र व्यास सहित राजस्थान के कई खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है एवं आशा व्यक्त की है कि जितेंद्र शर्मा एवं योगेंद्र सोगरवाल देश के लिये पदक जीतकर राजस्थान का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे l

#Rajasthan #Udaipur #Alwar #Deeg #RajasthanNews #UdaipurNews #India #IndianAthletes #Powerlifting #AsianPowerlifting #AsianChampionship #SportsNews #IndiaSports #FitIndia #StrengthTraining #GymLife #Athletes #InternationalDebut #ProudMoment #YouthPower #DesiStrength #MakeInIndia #IndiaOnGlobalStage #SportsIndia #FitnessMotivation #ChampionMindset #MedalHope #RajasthanPride #BreakingNews #TrendingNow

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News