राजस्थान के राहुल शर्मा ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2026 में जीता गोल्ड
Udaipur Times, Sports News: सर्बिया के नोवी साद में चल रहे वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 में राजस्थान के राहुल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। राहुल शर्मा ने इस टूर्नामेंट में न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राजस्थान के राहुल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश राहुल शर्मा के खेल प्रदर्शन से गौरवान्वित हुआ है।
बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
