18 सदस्यीय राजस्थान राइफल शूटिंग दल का चयन

राज्यस्तरीय दल का चयन ट्रिगर टाइम शूटिंग रेंज पर आयोजित किया गया 
 | 
Shooting selection

उदयपुर 4 दिसंबर 2025। इंदौर में आयोजित हो रही राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया है । विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 9 बालक तथा 9 बालिकाएं 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे । 

राजस्थान राइफल शूटिंग टीम के चयनकर्ता रणवीर सिंह राणावत ने बताया कि 69वीं  SGFI राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता हेतु राजस्थान के 10 मीटर एयर राइफल, पिस्टल के 48 श्रेष्ठ खिलाड़ियों में से 18 का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रतापनगर स्थित ट्रिगर टाइम शूटिंग क्लब रेंज पर किया गया । 

राजस्थान दल का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में बालिका वर्ग एयर राइफल बालिका में भाविका वर्मा, ध्रुविषा चौधरी, अक्षिता बगारिया, पिस्टल में दीक्षिता चौधरी, हिमांशी जाखड़, प्रेक्षा, ओपन में दिया कंवर, सानिया चावरिया, रुकसाना बानो ने अपना स्थान बनाया। 

बालक वर्ग राइफल आरव चौधरी, तनिष शिवासिया, आयुष, पिस्टल देव करण सिंह, लक्ष्यवर्धन सिंह, हिमांशु सिंह, ओपन में अखिलेश मूंड, मनजीत सिंह चौधरी, कुणाल ने अपना स्थान  बनाया है। 

चयन परीक्षण तथा प्रशिक्षण में समिति सदस्य राजेश देवल, नरेंद्र चौधरी, पूजा चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ ट्रिगर टाइम शूटिंग क्लब रेंज के निदेशक गीतेश बंसीवाल एवं हितेश बंसीवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।
 

#RifleShooting #RajasthanSports #UdaipurNews #RajasthanNews #ShootingChampionship #SGFI2025 #RajasthanTeam #UdaipurSports #IndoreEvent #AirRifle #AirPistol #TriggerTimeShootingRange #SchoolSportsIndia #SportsUpdates