फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग के लिए राजस्थान टीम घोषित

 | 
Rajasthan Powerlifting team

 

Udaipur Times, Sports News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित खालसा कॉलेज सभागार में दिनांक 23 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले फेडरेशन कप नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं वेस्टर्न इंडिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली राजस्थान टीम की घोषणा कर दी गई।

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि फेडरेशन कप इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरुष टीम इस प्रकार है-

जितेंद्र शर्मा (कप्तान), योगेंद्र सोगरवाल, प्रिंस, चिराग शर्मा, मयंक डागुर, सांकेत चतुर्वेदी, राहुल शर्मा, श्रीकांत बिस्सा को टीम में शामिल किया गया। वही महिला वर्ग में रुखसाना बानो को टीम में शामिल किया गया है।

फेडरेशन कप क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मोहम्मद रेहान गोरी, अंशु वर्मा एवं रुखसाना बानो राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम मेनेजर एवं कोच आशीष जैमन होंगे।  

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि वेस्टर्न इंडिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरुष टीम इस प्रकार है-

देवेंद्र सांचौरा (कप्तान), हर्षल दाधीच, पुरुषोत्तम दाधीच, रामचंद्र जाट, नितिन, प्रियांशु पुरोहित, सुनील सुखवाल, जयक्रित सिंह खंग्रोत, दिलीप बिस्सा, मोहक सुथार, नितेश स्वामी, हर्षित नाथ, दीपक आचार्य, यशवर्धन पुरोहित, कृष्ण परमार, युवराज व्यास, श्रीकांत बिस्सा एवं अरविन्द सिंह को टीम में शामिल किया गया।

वहीं वेस्टर्न इंडिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान राज्य महिला पावरलिफ्टिंग टीम इस प्रकार है-

रुखसाना बानो (कप्तान), अंशु वर्मा, ज्योति चौहान, भूमिका साहू, प्रतिज्ञा रंगा, होमिका साहू, कशिश बन, भाविका डागर, सुचित्रा नाई, शिवानी सिंह रावत एवं सुहानी शर्मा को टीम में शामिल किया गया।

टीम मैनेजर विनोद साहू एवं टीम के कोच आशीष ओझा होंगे। राजस्थान टीम 22  नवंबर को दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिए ट्रेन से रवाना होगी।

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, जिला खेल अधिकारी चित्तौड़गढ़ गिरधारी सिंह चौहान, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जालमचंद जैन, चंद्रेश सोनी, माला सुखवाल, गौरव साहू, भूपेंद्र व्यास सहित कई खिलाडियों एवं खेल संघो के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।  

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News