पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग में राजस्थान टीम चैंपियन

प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने सात स्वर्ण, सात रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीतेl 
 | 
पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग में राजस्थान टीम चैंपियन
पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता l

उदयपुर 16 दिसंबर 2019। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल सहकार भवन में संपन्न हुई पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने सात स्वर्ण, सात रजत एवं तीन  कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीते।  

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 83 किलोग्राम भार वर्ग में ज्ञान प्रकाश कुमावत ने 642.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 93 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल जोशी ने 735 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक, निखिल सैनी ने 120 किलो से अधिक भार वर्ग में 742.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 

47 किलोग्राम महिला वर्ग में टीना पारिक ने 315  किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक, 63 किलोग्राम भार वर्ग में चारु शेखावत ने 327.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक,  हेमलता कुमावत ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए कुल 405 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 

वहीं 84 किलो से अधिक भार वर्ग में शिखा ने 492.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीताl 59 किलोग्राम भार वर्ग में रिदम शर्मा ने 475 किलो वजन उठाकर रजत पदक, 66 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु खोखावत 567.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक, 74 किलोग्राम भार वर्ग में सद्दाम हुसैन ने 625 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 

105 किलोग्राम भार वर्ग में कन्हैया लाल व्यास ने 510 किलो वजन उठाकर रजत पदक, 120 किलोग्राम भार वर्ग में शिवराज सिंह ने 640 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता, 63 किलोग्राम भार वर्ग में अजनु माली ने 325 किलो वजन उठाकर रजत पदक, 84 किलोग्राम भार वर्ग में तानिया मारू ने 380  किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता l 

74 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव बयावत ने 602.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक, 120 किलो से अधिक भार वर्ग में भुवनेश्वर व्यास ने कांस्य पदक व  84 किलो से अधिक भार वर्ग में अंजलि ने 395 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। 

इस तरह राज्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों का टीम चैंपियनशिप का ख़िताब जीताl राजस्थान टीम के मेनेजर एवं कोच विनोद साहू थे।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News