Udaipur Times, Sports News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कान्हा हवेली सभागार में संपन्न हुई राष्ट्रीय सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतेl
यह जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉक्टर देवेंद्र साहू ने बताया कि महिलाओं के 63 किलोग्राम भार वर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी रेखा आचार्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 495 किलो वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक जीता। रेखा ने स्क्वेट में 202.5 किलो उठाकर, स्क्वेट की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस में 120 किलोग्राम वजन उठाकर बेंच प्रेस की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक एवं डेड लिफ्ट में 172.5 किलो वजन उठायाl इस तरह रेखा ने कुल 495 किलो वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक जीताl
महिलाओ की ही 69 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में राज्य महिला टीम की कप्तान पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 537.5 किलो वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक जीताl
पूनम ने स्क्वेट में 220 किलो वजन उठाकर स्क्वेट की व्यक्तिगत स्पर्धा रजत पदक, बेंच प्रेस में 155 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करते हुए बेंच प्रेस की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि डेड लिफ्ट में उन्होंने 162.5 किलो वजन उठायाl इस तरह पूनम ने कुल 537.5 किलो वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक जीताl
राजस्थान टीम के मैनेजर एवं कोच, अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं भारतीय टीम के कोच रहे विनोद साहू थे, वहीं महिला टीम की मैनेजर खिलाड़ी एवं महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल थीl
राजस्थान सीनियर टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, आयोजन सचिव विनोद साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, खिलाड़ी गौरव साहू, भूपेंद्र व्यास, चंद्रेश सोनी, धापू लोहार, खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव मुकेश जैन सहित कई पदाधिकारीयो ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैl