प्रथम राष्ट्रीय टच रग्बी प्रतियोगिता में राजस्थान ने जीते पदक

राजस्थान की चार टीमों ने टच रग्बी में पदक जीते
 | 

उदयपुर 18 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय टच रग्बी के तत्वाधान मे जम्मू कश्मीर में आयोजित हुई टच रग्बी में राजस्थान टीम ने सीनियर/जूनियर/सब जूनियर टीमों ने पदक जीता। 

उदयपुर टच रग्बी संघ के सचिव सुमन ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान की पांच टीमों ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान की चार टीमों ने टच रग्बी में पदक जीते। राजस्थान टच रग्बी द्वारा गगनदीप कुलहरी को सब जूनियर टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया।

महिला सीनियर वर्ग में रजत, जूनियर में स्वर्ण, सीनियर पुरुष में कांस्य, सब जूनियर में कांस्य पदक हासिल किए। इस प्रतियोगिता में उदयपुर के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों का माला और उपर्णा उढ़ा कर स्वागत किया गया। 

इस मौके पर उदयपुर टच रग्बी संघ के समस्त पदाधिकारी संरक्षक जसवंत सिंह जैतावत, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर जाटव, सतीश चौधरी, दिनेश शर्मा, गौरव, बलवंत, राजकुमार ने खुशी जताई। उदयपुर से संघ के अध्यक्ष डॉ भीमराज पटेल ने पूरी टीम को जीत की बधाई देकर शुभकामनाएं दी।

#RajasthanSports #UdaipurNews #TouchRugbyIndia #NationalChampionship #RajasthanWins #UdaipurPlayers #SportsNewsRajasthan #IndiaSports #YouthSportsIndia #JammuKashmirEvent #RajasthanPride #LocalSportsUdaipur #RajasthanUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News