बेंच प्रेस में राजस्थान ने 9 स्वर्ण सहित 42 पदक जीते
राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर क्लासिक एवं इकयुप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता
उदयपुर 14 जनवरी 2026। हरियाणा के फरीदाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सभागार में संपन्न हुई राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर क्लासिक एवं इकयुप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 19 रजत एवं 14 कांस्य पदक सहित कुल 42 पदक जीतेl वहीँ आकांक्षा कुमावत को सब जूनियर बालिका वर्ग का एवं सीनियर महिला वर्ग में पूनम को बेस्ट लिफ्टर घोषित किया गया l राजस्थान टीम ने नेशनल चैंपियनशिप में जूनियर महिला वर्ग एवं सब जूनियर महिला वर्ग में उप विजेता का ख़िताब जीता है l
राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि सीनियर वर्ग में बेस्ट लिफ्टर बनी पूनम ने 69 किलो भर वर्ग में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता l 63 किलो भार वर्ग में माया कँवर ने स्वर्ण पदक, 57 किलो भार वर्ग में पिस्ता बाई गुर्जर ने स्वर्ण पदक जीता l सब जूनियर बालक वर्ग में सांकेत चतुर्वेदी ने 120 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता l
वही सब जूनियर बालिका वर्ग में बेस्ट लिफ्टर बनी आकांक्षा कुमावत ने 57 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए क्लासिक एवं इकयुप्ड दोनों वर्गों में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते हुए दो स्वर्ण पदक जीते l 76 किलो इकयुप्ड वर्ग में रिया कँवर शेखावत ने स्वर्ण पदक जीता l मास्टर वन में 93 किलो भार इकयुप्ड वर्ग में सत्येन्द्र सिंह राठौर ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता l 69 किलो मास्टर वन महिला वर्ग में अनीता राठी ने स्वर्ण पदक जीता l
सीनियर पुरुष वर्ग में योगेश कुमार सैन ने 66 किलो भार वेग में रजत पदक जीता l जूनियर पुरुष वर्ग में 74 किलो भार में गौरव जयपाल ने रजत पदक, 105 किलो भार में निखिल जाजोतर ने रजत पदक, जूनियर महिला वर्ग में 52 किलो भार में भूमिका सारस्वत ने रजत पदक, 76 किलो भार में वर्षिता परिहार ने रजत पदक जीता l
74 किलो जूनियर में पवन सोनी ने कांस्य पदक, 120 किलो से अधिक भार में कृष्ण व्यास ने कांस्य पदक जीता l 57 किलो भार में गीतिका विश्नोई ने कांस्य पदक, 63 किलो भर में ग्रेसी प्रजापत ने कांस्य, 76 किलो भार में पूजा जावा ने कांस्य पदक, 84 किलो भार में जूही छंगाणी ने रजत पदक एवं 84 किलो से अधिक भार में चांदनी प्रजापत ने कांस्य पदक जीता l
सीनियर पुरुष वर्ग में 59 किलो भार में अर्जुन सोलंकी ने कांस्य, सब जूनियर बालक वर्ग में 53 किलो भार में इकयुप्ड एवं क्लासिक दोनों वर्गों में एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता l रोहित सिंह रावत ने 53 किलो भार में कांस्य पदक, 74 किलो भार में विजय कुमार ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता l 105 किलो भार में मयंक जंगम ने रजत पदक, 93 किलो भार में सुनील सुखवाल ने रजत पदक जीता l
सब जूनियर बालिका वर्ग में 47 किलो भार में शिवानी सिंह रावत ने कांस्य पदक, 57 किलो भार में जिनल गुजरती ने रजत पदक, 76 किलो भार में निहारिका ने इकयुप्ड एवं क्लासिक दोनों वर्गों में रजत पदक एवं 84 किलो भार वर्ग में अवनी पुरोहित ने कांस्य पदक जीता।
74 किलो मास्टर वन में उदयपुर के राहिल अहमद शेख ने कांस्य पदक, 83 किलो मास्टर फॉर भार वर्ग में उदयपुर के ओम सिंह चौहान ने इकयुप्ड एवं क्लासिक दोनों वर्गों में रजत पदक जीता l 93 किलो मास्टर फॉर में हरी गोपाल थानवी ने इकयुप्ड एवं क्लासिक दोनों में दो रजत पदक जीते l
83 किलो मास्टर वन में सुनील गुजरती ने कांस्य पदक जीता l 105 किलो मास्टर टू में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी दीपक कुमार शर्मा ने रजत पदक जीता l 120 किलो मास्टर टू में राजेश यादव ने रजत पदक जीता l
इस तरह राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 19 रजत एवं 14 कांस्य पदक सहित कुल 42 पदक जीते l राजस्थान टीम के मैनेजर विनोद साहू व प्रशिक्षक आशीष जैमन एवं सुमित कुमार थे l
टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉक्टर देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी एवं राजस्थान के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर अगली राज्य प्रतियोगिताओं में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करने की घोषणा की l
