राजस्थान ने राष्ट्रीय सब जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

धार की खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 | 
tennis ball cricket

उदयपुर 7 जून 2024।  हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित हुई 19वीं राष्ट्रीय सबजूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग मैचों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व छत्तीसगढ़, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को परास्त कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। तीसरे स्थान के मुकाबले में आन्ध्रप्रदेश को पराजित कर कांस्य पदक जीता। 

प्रशिक्षक नीरज बत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की छात्रा कप्तान यशोदा गमेती, डाली गमेती, झमकू गमेती और दुर्गा गमेती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

आदिवासी क्षेत्र की इन खिलाड़ियों की सफलता पर संस्थाप्रधान डॉ.सत्यनारायण सुथार सहित कई प्रबुद्धजनों और ग्रामवासियों ने बधाई प्रेषित की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News