राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में राजस्थान ने 4 स्वर्ण, 8 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीते

राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर इकयुप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
 | 
Powerlifting

 

Udaipur Times, Sports Update: 30 जून 2026। हैदराबाद तेलंगाना के GMC बालयोगी स्टेडियम के इनडोर हॉल में संपन्न हुई राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर इकयुप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, आठ रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते l साथ ही राजस्थान टीम ने सब जूनियर बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता l वही सब जूनियर बालिका वर्ग में राजस्थान टीम उप विजेता रही l

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में रंजीत मंडल ने स्वर्ण पदक, 120 किलो से अधिक भार वर्ग में श्रीकांत बिस्सा ने स्वर्ण पदक जीता l 53 किलोग्राम बार वर्ग में व्योम जावा ने रजत पदक एवं 120 किलोग्राम भार वर्ग में सांकेत चतुर्वेदी ने रजत पदक जीताl

वही सब जूनियर बालिका वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में ममता चांवरिया ने स्वर्ण पदक, जीनल गुजराती ने कांस्य पदक जीताl 63 किलोग्राम भार वर्ग में सिद्धि कुमारी पांडे ने रजत पदक एवं 69 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश बन ने स्वर्ण पदक जीता l

वही जूनियर पुरुष वर्ग में 83 किलोग्राम वर्ग में चिराग शर्मा ने रजत पदक, 93 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस ने रजत पदक एवं इसी भार वर्ग में मनीष चौधरी ने कांस्य पदक जीता l 120  किलोग्राम भार वर्ग में महेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता l एवं 120 किलो से अधिक भार वर्ग में जितेंद्र शर्मा ने कांस्य पदक जीता l

जूनियर महिला वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में भूमिका सारस्वत ने रजत पदक जीता l एवं 57 किलोग्राम भार वर्ग में उभरती खिलाडी आकांक्षा कुमावत ने रजत पदक जीता l इस तरह राजस्थान टीम में चार स्वर्ण, आठ रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते l राजस्थान पुरुष टीम के कोच आशीष जैमन एवं हंसराज किराडू थे l जबकि महिला टीम के कोच आशीष ओझा थे l राज्य  टीम के मैनेजर विनोद साहू  थे l 

राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉक्टर देवेंद्र साहू,  कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक जालमचंद जैन, उदयपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी सिंह चौहान, खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, गौरव साहू, भूपेंद्र व्यास सहित कई खेल प्रेमियों ने राजस्थान टीम के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l सभी पदक विजेता खिलाडियों को अगले माह जुलाई में आयोजित होने वाली राज्य सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सम्मानित किया जायेगा l

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News