राजस्थान के सुल्तानपुर को मिली इंडोर खेल स्टेडियम सहित अनेक सौगातें
Udaipur Times: Rajasthan News: 3 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा जिले के सुल्तानपुर में 14.5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान झोटोली रोड पर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंडोर खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया। खेलो इंडिया योजना के तहत बने इस मल्टीपरपज इंडोर खेल स्टेडियम में स्थानीय खिलाड़ियों को बैडमिंटन, टेनिस, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, जिम्नास्टिक, योग एवं फिटनेस गतिविधियों सहित विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Sultanpur Indoor Stadium
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में लगभग 207 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं और इन पांच वर्षों में सुल्तानपुर क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराने का लक्ष्य है। Rajasthan News
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सुल्तानपुर में आधुनिक इंडोर खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। अब ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को मौसम की बाधाओं के बिना आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके साथ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, वहीं एक करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक भवनों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। Khelo India Scheme
सुल्तानपुर के बाद स्पीकर बिरला ग्राम पंचायत टाकरवाड़ा पहुंचे, यहां उन्होंने बूढ़ादीत, कोटड़ा दीपसिंह, झाड़गांव, बनेठिया, बड़ौद, लाखसनीजा और मदनपुरा पंचायतों में हुए 11.29 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। Rajasthan News
