राजबाला सैनी ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक

ऑल इंडिया एथलेटिक डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता

 | 
RAJBALA SAINI

उदयपुर 16 मार्च 2023। तमिलनाडु फिजिकल एज्यूकेशन एवं स्पोट्स विश्वविद्यालय, तमिल की ओर से आयोजित ऑल इंडिया एथलेटिक डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में राजबाला सैनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, स्पोट्स बोर्ड सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड, डॉ.दिलीप सिंह ने सैनी को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था के लिए गौरव की बात है कि आज पूरे देश को बेटियों पर अभिमान है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। 

बेटिया देश ही नहीं पूरे विश्व में अपना, अपने परिवार व राष्ट्र का नाम रोशन कर रही है, आवश्यकता है उन्हे अवसर देने की। हॉल ही विद्यापीठ की छात्राओं ने वेस्ट जोन महिला हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News