रणवीर सिंह राणावत खेलो इंडिया में तकनीकी अधिकारी नियुक्त

खेलो इंडिया की यह तैराकी प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित होगी
 | 
Ranveer Singh ranawat

उदयपुर 21 नवंबर 2025। जयपुर में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के रणवीर सिंह राणावत को भारतीय तैराकी महासंघ द्वारा तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तैराकी संघ के संरक्षक डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तैराकी, राइफल शूटिंग, खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स में बतौर चीफ डे मिशन एवं निर्णायक की भूमिका निभा चुके राणावत खेल क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते हैं।

वरिष्ठ प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि राणावत खेलों में विशिष्ट योगदान के साथ-साथ उदयपुर शहर को खेल पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इससे न केवल उदयपुर की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि खेलों के माध्यम से पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

खेलो इंडिया की यह तैराकी प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित होगी, वहीं उदयपुर में कयाकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

आपको बता दे कि रणवीर सिंह राणावत तैराकी, एथलेटिक्स और राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं तथा जापान, फिलीपींस और वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

राणावत की नियुक्ति पर कयाकिंग एसोसिएशन के महेश पिंपलकर, भगवान स्वरूप वैष्णव, दीपक गुप्ता, निश्चय चौहान, अर्जुन सिंह चुंडावत तथा शारीरिक शिक्षा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएँ दीं।