रणवीर सिंह राणावत राइफल शूटिंग टीम के कोच नियुक्त

राणावत के नेतृत्व में 18 खिलाड़ी 6 दिसंबर से 9 दिसंबर राष्ट्रीयस्तर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे
 | 
Ranveer Singh ranawat

उदयपुर 5 दिसंबर 2025। इंदौर में आयोजित होने वाली 69 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में रणवीर सिंह राणावत को राजस्थान शूटिंग टीम का कोच नियुक्त किया गया है। 

राणावत के नेतृत्व में 18 खिलाड़ी 6 दिसंबर से 9 दिसंबर राष्ट्रीयस्तर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे । इससे पूर्व रणवीर सिंह राज्यस्तरीय प्रतियोगियों के आयोजन के साथ राजस्थान शूटिंग दल के चीफ डे मिशन के रूप में दायित्व निभा चुके है । 

विदित हो रणवीर सिंह राणावत हाल ही आयोजित खेलों इंडिया प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक, मैनेजर और प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जापान, फिलीपींस, वियतनाम में प्रतिनिधित्व कर चुके । 

राणावत की नियुक्ति पर विभिन्न खेल संगठन एवं शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित करी ।

#RanveerSinghRanawat #RajasthanShooting #RifleShooting #UdaipurNews #UdaipurSports #RajasthanSports #NationalShootingChampionship #IndoreShooting #KheloIndia #SportsUpdate #RajasthanTalent