Udaipur Times, RCA Election Update: करीब चार साल बाद होने वाले राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। RCA Election Update
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है । हालांकि चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। सुप्रीम जोरत ने हाई कोर्ट को मामले की जल्द सुनवाई कर आदेश जारी करने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा की हाई कोर्ट जब तक सुनवाई कर फैसला नहीं सुना देता तब तक चुनाव के रिज़ल्ट सीलबंद लिफ़ाफ़े मे रहेंगे। elections to be held but results stayed
दरअसल राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के एक्स कंवीनर व बीजेपी नेता दीनदयाल कुमावत और मेघा गौड़ ने चुनाव पर रोक लगाने की हाई कोर्ट मे याचिका लगाई थी। हालांकि दीनदयाल कुमावत ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया था। RCA Election Update
RCA मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्यों का चुनाव होना है। चुनाव अधिकारी की तरफ से जारी अंतिम मतदाता सूची मे कुल 38 लोगों को वोट देने का अधिकार है इनमे 2 पूर्व क्रिकेटर गगन खोड़ा और पंकज सिंह सहित 34 जिला संघों के सचिव और जयपुर एडहॉक कमेटी के राजेश कुमार और नगोर एडहॉक कमेटी के राजेश विश्नोई शामिल है। RCA Election 2026
RCA के चुनाव मे दो गुट आमने सामने है जिनमे से एक गुट का नेतृत्व चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खीवसर के बेटे धनंजय सिंह कर रहे है जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय कर रहे है। Rajasthan Cricket Politics