रियल गोल्ड रोलर स्केटिंग चैम्पिनशिप सम्पन्न हुई

राजस्थान के विभिन्न ज़िलों से 168 बच्चो ने भाग लिया
 | 
real gold championship

उदयपुर 5 अगस्त 2024। 19वी आमंत्रित रियल गोल्ड रोलर स्केटिंग चैम्पिनशिप सेन्ट्रल अकेडमी सरदारपुरा  में आयोजित हुई जिसमें राजस्थान के विभिन्न ज़िलों से 168 बच्चो ने भाग लिया।

आयोजक सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि उनके आग्रह से नवीन ठाकुर ने इस बार उदयपुर राजस्थान में आयोजित किया अन्यथा यह रियल गोल्ड चैम्पिनशिप गुरुग्राम में आयोजित होने वाला था 

इस चैम्पिनशिप मे प्रथम को रियल गोल्ड ओर द्वितीय को रियल सिल्वर मोमेंटो ओर प्रथम द्वितीय ओर तृतीय को मेडल के अलावा सभी को मोमेंटो दिया गया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि एडवोकेट कंचन सिंह हिरण, विशिष्ट अतिथि सेन्ट्रल अकेडमी के संथापक संगम मिश्रा, अर्चना ग्रुप के डायरेक्टर सौरभ पालीवाल, सेन्ट्रल अकेडमी की प्राचार्य अंजली श्रीवास्तव ,पराक्रम सिंह चूंडावत, एडवीकेट डॉ देवेन्द्र सिंह, राकेश पोरवाल, उमेश भारद्वाज, भूपेन्द्र सिंह धाबाई, श्रीमति दीपिका कँवर ने विजेताओ को मेडल रियल गोल्ड ओर रियल सिल्वर मोमेंटो प्रदान किए। जिससे बच्चो अभिभावकों में बहुत खुशी थी।  

संगम मिश्रा और सौरभ पालीवालने खेल को आगे बढ़ाने की हर तरह से मदद की घोषणा की ओर अंत मे राजस्थान रोलर स्केटिंग एशोशियशन के सचिव चिराग जेन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News