उदयपुर की ऋचा, मुस्कान और लविना का सीनियर वूमेन चैलेंजर ट्रॉफी में चयन

25 व 26 सितंबर को आरसीए एकेडमी में हुई ट्रायल में अच्छे प्रर्दशन के आधार पर किया गया है

 | 
sports

उदयपुर, 28 सितम्बर । महाराणा प्रताप खेलगांव की 3 महिला खिलाड़ी ऋचा रावल, मुस्कान मेहता और लविना वैष्णव का चयन राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर वूमेन चैलेंजर ट्रॉफी में हुआ है।

कोच शाहरूख खान ने बताया कि तीनों खिलाड़ी राजसमंद जिले के लिए क्रिकेट खेलती है। व महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर में नियमित रूप से अभ्यास करती है। ये तीनों खिलाड़ी 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जयपुर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में भाग लेंगी। तीनों खिलाड़ियों का चयन 25 व 26 सितंबर को आरसीए एकेडमी में हुई ट्रायल में अच्छे प्रर्दशन के आधार पर किया गया है।

ऋचा को सी टीम, मुस्कान एफ टीम, वही लवीना को एच टीम में जगह मिली है। जिला खेल अधिकारी अजित जैन, खेलगांव अधिकारी ललित सिंह झाला, कोच दिलीप भंडारी क्रिकेट प्रशिक्षक, तैराकी प्रशिक्षक महेश पालीवाल सहित सभी प्रशिक्षकों एवं कार्यालय कार्मिकों ने बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News