ऋचा रावल और साक्षी सिंह का वेस्ट जोन महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन

भुवनेश्वर में 10 मार्च से 15 मार्च तक होने वाली महिला वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट 
 | 
richa raval sakshi singh

भुवनेश्वर में 10 मार्च से 15 मार्च तक होने वाली महिला वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट  में यूनिक क्रिकेट एकेडमी की दो छात्राओं ऋचा रावल और साक्षी सिंह का चयन हुआ है। 

कोच शाहरुख खान ने बताया कि ऋचा रावल और साक्षी सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की महिला क्रिकेट टीम में चयन किया गया।  

ऋचा रावल ने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया वही साक्षी सिंह ने अपनी गेंदबाजी से टीम में जगह बनाई है। ऋचा रावल मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज कप्तान थी वही साक्षी सिंह ने एम जी कॉलेज की कप्तानी की।

ऋचा रावल ने हाल ही में तेलंगाना में आयोजित 12 वी राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तरीय मोंटेक्स्स बोल क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करके राजस्थान को गोल्ड मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News