राष्ट्रीय खेलों में ऋषि राज राठौड़ ने जीता गोल्ड

राष्ट्रीय पेरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप

 | 
rishi raj

उदयपुर 21 मार्च 2023 ।  दिनाक 16 से 20 मार्च, 2023, पुणे, महाराष्ट्र में 21वीं राष्ट्रीय पेरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में उदयपुर के ऋषि राज राठौड़ ने एफ -37, तश्तरी फेंक में स्वर्ण पदक अर्जित किया।

राठौड़ के कोच लखविंदर सिंह ने बताया कि ऋषि राज अभ्यास में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगामी एशियन गेम एवम वर्ल्ड पेरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्हे ऋषि राज से भारत के लिए पदक जीतने की उम्मीद है। 

ऋषिराज के पिता बी एन संस्थान में  कार्यरत हैं, इस उपलब्धि पर बी एन संस्थान कार्यकारिणी ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News