रोटरी हेरिटेज ने रोटरी उदयपुर को हराकर जीता एकता कप

रोटरी क्लब हेरिटेज ने आज फिल्ड क्लब में आयोजित हुए रोटरी एकता कप के फाईनल में रोटरी क्लब उदयपुर को हराकर रोटरी एकता कप जीत लिया। 
 | 
रोटरी हेरिटेज ने रोटरी उदयपुर को हराकर जीता एकता कप

उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज ने आज फिल्ड क्लब में आयोजित हुए रोटरी एकता कप के फाईनल में रोटरी क्लब उदयपुर को हराकर रोटरी एकता कप जीत लिया। क्लब के आशीष बांठिया ने बताया कि रोटरी एकता कप में रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब मेवाड़, रोटरी क्लब एलीट, रोटरी क्लब हेरिटेज की टीमों ने भाग लिया। 

कप का प्रथम मैच रेाटरी कलब मेवाड़ बनाम हेरिटेज के बीच खेला गया। जिसमें हेरिटेज टीम विजेता रही। दूसरा मैच रोटरी एलीट बनाम उदयपुर के बीच खेला गया, जिसमें उदयपुर की टीम विजेता रही। फाईनल मैच रोटरी क्लब हेरिटेज व रोटरी क्लब उदयपुर के बीच खेला गया जिसमें रोटरी क्लब हेरिटेज की टीम विजेता रही।

बांठिया ने बताया कि हेरिटेज टीम में अजय साबला, अतुल चंडालिया, आशीष बांठिया, नरेंद्र शर्मा, गौरव बंसल, राहुल भटनागर, राहुल गुप्ता, शैलेश सिंघल, कमलेश गांधी, के.के. सोलंकी, सुरभित टांक, हिमांशु चौधरी ने अपना बेहतर खेल प्रदर्शन किया। रोटरी एकता कप रोटरी मेवाड़ की मेजबानी में आयोजित किया गया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News