रन फॉर फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र उदयपुर

 | 
खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में किया गया आयोजन 
 

उदयपुर, 29 अगस्त 2020। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर की ओर से खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में रन फोर फिट इंडिया का आयोजन किया गया।

रैली को स्कूल शिक्षा के संयुक्त निदेशक शिवजी गौड व नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली फतहसागर काला किवाड़ से प्रारंभ होकर महाकालेश्वर मंदिर, संजय पार्क, राजीव गांधी पार्क, रानी रोड, नीमच माता मंदिर, देवाली से फतहसागर की पाल होते हुए पुनः प्रारंभ स्थान पर पहुंची। 

नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। रैली में फिट इंडिया यूथ क्लब के जितेंद्र सिंह, उनकी टीम, एवं लेकसिटी साइकिल क्लब के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर विनीत दवे, राज्य निदेशक सहायक हिंदुस्तान स्काउट के प्रदीप मेघवाल, जगदीश पुरी गोस्वामी एमटीएस सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News