राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उदयपुर के समर फतह सिंह होंगे निर्णायक

समर फतह उदयपुर के ऐसे पहले निर्णायक है जो किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी व जज बनेंगे

 | 

उदयपुर 6 जुलाई 2023। अरूणाचल प्रदेश ईटानगर में 8 जुलाई से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उदयपुर के बी एन विश्वविद्यालय के बीपीएड के तृतीय वर्ष के रेगुलर विद्यार्थी समर फतह सिंह राठौड़ रेफरी व जज की भूमिका निभाएंगे। 

राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि समर फतह उदयपुर के ऐसे पहले निर्णायक है जो किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी व जज बनेंगे।  

समर फतह ने हाल ही मे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एग्जाम को पास कर आर एंड जे बने थे। भारतीय मुक्केबाज़ी संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र निर्वाण, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, जिला मुक्केबाज़ी संघ के सदस्यों, मुक्केबाज़ों व राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने समर फतह को हार्दिक बधाई प्रेषित की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News