खेलो इंडिया मुक्केबाज़ी में उदयपुर के समर होंगे निर्णायक

उदयपुर के ऐसे पहले निर्णायक है जो खेलों इंडिया में रेफरी व जज बनेंगे

 | 
samar fateh singh

उदयपुर 18 जनवरी 2024। चेन्नई में 20 जनवरी से आयोजित होने वाले युथ गेम्स के अंतर्गत मुक्केबाजी खेल में उदयपुर के समर फतह सिंह राठौड़ रेफरी व जज की भूमिका निभाएंगे। 

जिला मुक्केबाज़ी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि समर फतह सिंह राठौड़ पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णयक की भूमिका निभा चुके हैं। उदयपुर के ऐसे पहले निर्णायक है जो खेलों इंडिया में रेफरी व जज बनेंगे। समर फतह सिंह ने पिछले वर्ष मे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की परीक्षा को पास कर रेफरी एवं जज बने थे। 

जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी , जिला मुक्केबाज़ी संघ के सदस्यों , मुक्केबाज़ों व राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने समर फतह को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News