उदयपुर के शौर्य बने नेटबॉल नेशनल टीम के कप्तान
67 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी नेट बॉल खेलकूद प्रतियोगिता अंडर 14 आयु वर्ग
| Jan 3, 2024, 19:51 IST
उदयपुर 3 जनवरी 2024। दिल्ली में आयोजित होने वाली 67 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी नेट बॉल खेलकूद प्रतियोगिता अंडर 14 आयु वर्ग में राजस्थान टीम का नेतृत्व सेंट एंथोनी स्कूल उदयपुर के 9वीं में अध्ययनरत शौर्य प्रताप सिंह चुंडावत करेंगे।
प्राचार्य विलियम डिसूजा ने बताया कि प्रशिक्षक रितु त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शौर्य प्रताप सिंह चुंडावत इससे पूर्व 26 से 31 दिसंबर तक राजस्थान टीम का प्रशिक्षण शिविर जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त पदाधिकारी गण व शिक्षक गणों द्वारा सभी खिलाड़ियों को उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित की गई।
