स्टार शूटर आत्मिका ने जीता- रजत पदक

बैंगलोर में आयोजित खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हासिल किया रजत पदक 

 | 
Atmika gupta

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर के इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग की छात्रा है आत्मिका गुप्ता

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर के इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग की छात्रा आत्मिका गुप्ता ने बैंगलोर में आयोजित खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राजस्थान की स्टार शूटर आत्मिका गुप्ता ने रजत पदक पर अपनी जीत दर्ज की।

गिट्स के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि आत्मिका ने 10 मीटर एयर रायफल सीनियर महिला वर्ग में 627.4 का स्कोर प्राप्त कर टाॅप 08 में स्थान बनाया, फिर फाइनल में 261.1 का स्कोर कर शिवाजी यूनिवर्सिटी की धनेश्वरी पाटिल पर बढत बना कर यह उपलब्धि हासिल की। राजस्थान रायफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आत्मिका को रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

निदेशक आई.क्यू.ए.सी. डाॅ. सुधाकर जिंदल के अनुसार इससे पहले प्रथम खेलो इण्डिया गेम्स में आत्मिका गुप्ता राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और स्टार स्पोर्ट के प्रोमो विडियो में इनकी झलक दिखाई गई थी। 

उल्लेखनीय है कि 2021 में राजस्थान रायफल एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित 19वीं राजस्थान स्टेट ओपन शूटिंग चेम्पियनशिप में छात्रा आत्मिका गुप्ता ने 400 में से 399 का उच्च स्कोर बनाते हुए दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया था। 

छात्रा के इस महान उपलब्धि पर इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इन्जिनियरिंग विभागाध्यक्ष डाॅ. अनुराग पालीवाल, स्पोर्ट इन्चार्ज नीरज पण्ड्या एवं वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने बधाई दी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News