स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक: 68 गेंद में 125 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक मुकाबला
दिल्ली 20 सितंबर 2025। राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मैच स्मृति मंधाना ने 68 गेंद में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 125 रन बनाये।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में निर्धारित 50 ओवर में बेथ मूनी (Beth Mooney) के 75 गेंदों में 23 चौको और 1 छक्के की मदद से 138 रन और ओपनर जॉर्जिया वॉल (Georgia Voll) के 81 और एलिस पेरी (Ellyse Perry) के 68 रनो की बदौलत 412 रन बनाये।
जवाब में टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के 68 गेंद में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 125 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर के 35 गेंदों में 52 रन और दीप्ती शर्मा के 58 गेंदों में 72 रन की मदद से 369 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाया हलाकि इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की।
स्मृति मंधना ने दूसरे मैच में भी 91 गेंद पर 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से 117 रन बनाकर टीम इंडिया को विजय दिलाई थी। सीरीज़ के पहले मैच में भी स्मृति ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 63 गेंदों में 58 रन बनाये थे हालाँकि उस मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथो शिकस्त मिली थी। स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ़ दी सीरीज़ चुनी गयी।
