अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों की तैयारी की दृष्टि से बास्केटबॉल और टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
 | 
sports

उदयपुर 16 फरवरी 2023। आगामी 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समस्त ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि महिलाओं की खेलों के प्रति रूचि जाग्रत करने एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले के समस्त 20 ब्लॉक्स एवं जिला मुख्यालय पर बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों यथा रस्साकस्सी, रूमाल झपट्टा, तीरंदाजी एवं जिला मुख्यालय पर आगामी होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों की तैयारी की दृष्टि से बास्केटबॉल और टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कलक्टर ने जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन को इन खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और इसमें अधिकाधिक महिला खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।  

जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि गत वर्ष भी जिला कलक्टर की पहल पर पहली बार उदयपुर में 20 ब्लॉक की जनजाति बालिकाओं व महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसका शुभारम्भ राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत द्वारा किया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News