उदयपुर में जीवंत होगा खेलों का रोमांच 25 नवम्बर से प्रारंभ होंगी स्पर्धाएं

खेलो इण्डिया यूनिवरसिटी गेम्स 2025
 | 
Charmi Khamesra awarded for securing second position in national essay assessment

उदयपुर, 22  नवंबर 2025। खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स 2025 के आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाये जाने एवं देशभर से आने वाले खिलाडियांे को बेहतर से बेहतर सुविधाये उपलब्धकराने के लिए उदयपुर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

खेलो इंडिया के तहत उदयपुर में जूडो, बीच वालीबाॅल, कायकिंग एवं केनोइंगस्पर्धाएं होंगी। खेलों का रोमांच 25 नवम्बर से प्रारंभ होगा। डाॅ. जिला खेल अधिकारी डाॅ. महेश पालीवाल ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवरसिटी गेम्स 2025 जूडो खेल 25 नवम्बर से 28 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगा। जूडो खेल के लिए अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में जूडो मेट शनिवार रात तक पहुच जाएगी तथा रविवार तक उसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

महाकाल मन्दिर प्रांगण स्थित गंगा घाट के पास बीच वालीबाल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए बीच वालीबाॅल में रेती का कार्य पूर्ण हो चुका है अब पोल एवं नेट लगनी बाकी है जिसका कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। कायकिंग एवं केनोईग खेल हेतु फतहसागर की पाल पर रोप, बालर्स, लाउडस्पीकर, फलोटिंग जैटी आ चुकी है। पूर्व में आई बोटो का टेक्नीशयन द्वारा टेस्ट किया जा रहा है।

इस बीच भारतीय खेल प्राधिकरण के काॅडिनेटर अमितसिंह भी उदयपुर पहुच चुके हैं। वहीं जूडो खेल में केरल की टीम के 6 सदस्य भी उदयपुर में पहुच चुकी हैं। केप्षन खेलो इंडिया गेम्स - उदयपुर। खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स के लिए चल रही तैयारियां। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News