आयुर्वेद कॉलेज में खेलकूद सप्ताह उमंग 2024 का समापन हुआ

खेलकूद सप्ताह का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ

 | 
ayurved college

उदयपुर 5 अक्टूबर 2024। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर में प्राचार्य महेश दीक्षित के मार्गदर्शन में दिनांक 26 सितंबर 2024 से शुरू हुआ खेलकूद सप्ताह का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी आर देवासी, विशिष्ठ अतिथि उदयपुर जिला खेल अधिकारी उदयपुर महेश पालीवाल एवं कार्यकम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ महेश दीक्षित ने की।

कार्यकम के संयोजक डॉ कमलेश शर्मा ने बताया कि दस दिन तक चले खेलकूद में क्रिकेट, बॉलीवॉल, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, क्विज, डिबेट, आशुभाषण, मेंहदी, रंगोली आदि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

इन प्रतियोगिताओं में विजयी रही टीमों एवं खिलाडियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विष्णु मित्तल ने बताया कि कार्यकम का समापन महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा किया गया।
कार्यकम का संचालन डॉ किशोरी शर्मा द्वारा किया गया।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News