दो दिवसीय राजस्थान स्टेट किक बॉक्सिंग चौंपियनशिप कल से

एम बी ग्राउंड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता
 | 
state kickboxing

उदयपुर 15 अक्टूबर 2021 । किक बॉक्सिंग जिला एसोसिएशन की ओर से शनिवार से एम बी ग्राउंड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता प्रारम्भ हो रही है।

उदयपुर एसोसिएशन के चेयरमैन पुष्कर चौधरी ने बताया कि सभी टीमों के उदयपुर पहुंचने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ हीरेन्द्र कटारिया व सचिव पंकज चौधरी ने माला पहनाकर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। राजस्थान किक बॉक्सिंग के राज्य सचिव पुष्पेंद्र गुर्जर ने जिला एसोसिएशन की तैयारियों का जायजा लिया एवं तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। 

इस अवसर पर लगभग 15 जिलों के सचिव के साथ राज्य एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर भी मौजूद थे। आज शाम सभी खिलाड़िया को रजिस्ट्रेशन होने के बाद वजन लिया गया। कल प्रातः 8 बजे से मुकाबले प्रारम्भ होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News