राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ

180 विद्यालयों के करीब एक हजार बच्चे भाग ले रहे है

 | 
athelitics

उदयपुर 18 अक्टूबर 2024 । पांच दिवसीय 68वी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ गांधी ग्राउंड मैदान पर हुआ। इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन साहित खेल विभाग के अधिकारियो ने शिरकत की।  

राजकीय माध्यमिक विद्यालय की मेजबानी मे की जा रही इस प्रतियोगिता मे जिले के 180 विद्यालयों के करीब एक हजार बच्चे भाग ले रहे है। 

प्रतियोगिता संचालक संजय बड़ाला ने बताया की इनमे 21 तरह की एथेलेटिक्स प्रतियोगोटाए आयोजित कराई जाएगी जिसमे 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हाई जम्प, गोला फेंक, तश्तरी फेंक साहित कई प्रतियोगिताओ को सम्मलित किया गया।  

वही इन प्रतियोगिता मे प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले होनहार खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News