geetanjali-udaipurtimes

राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 नवंबर

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी करेंगे उदयपुर में शिरकत
 | 

उदयपुर 21 नवंबर 2025। जिला कुश्ती संघ द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 नवंबर 2025 को महाराणा भूपाल स्टेडियम, गांधी ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रविष्ठियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि धौलपुर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, जालौर, प्रतापगढ़, झुंझुनू, सीकर, चित्तौड़गढ़, चूरू, भीलवाड़ा, गंगानगर, कोटा, टोंक, करौली, नागौर, हनुमानगढ़, उदयपुर, सिरोही, जोधपुर, बीकानेर एवं अजमेर सहित अनेक जिलों से पहलवान प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में कुल 300 पहलवान हिस्सा लेंगे, जिनमें 200 पुरुष और 100 महिला पहलवान शामिल हैं। कुश्ती प्रतियोगिता दो मैट पर आयोजित होगी तथा 500 दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है।

संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. हरीश राजोरा ने बताया कि पहलवानों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था जैन धर्मशाला, होटल दामिनी और भंडारी दर्शक मंडप में की गई है। भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की गई है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक किया जाएगा, इसके पश्चात वजन प्रक्रिया और फिर प्रतियोगिता प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया होंगे। अध्यक्षता राजीव दत्ता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रमोद सांमर, फतेह सिंह राठौड़, गजपाल सिंह राठौड़, फूल सिंह मीणा और सुधीर बक्शी शामिल होंगे।

समिति सचिव दीपक राजोरा ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में धीरेन्द्र सच्चान, मांगीलाल कटारिया, प्रहलाद चौहान, सिद्धार्थ शर्मा, देवेंद्र साहू, राजेंद्र भाटी, गौरीशंकर वसीटा, जसवंत चौधरी एवं महेंद्र राजोरा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal