जिला स्तरीय बॉक्सिंग मे सूजल, परी और हिरल को गोल्ड मेडल

 | 
Boxing

 

Udaipur Times, Sports Updae:  उदयपुर के खेलगांव में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सेंट मैथ्यूज मिशन स्कूल के तीन युवा बॉक्सर सुजल,परी एवं हिरल मोदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय एवं उदयपुर का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही तीनों खिलाड़ियों का चयन अजमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों बॉक्सर उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्कूल कोच सरदार सिंह राणावत एवं प्राचार्य नितिन नाथ ने बताया कि तीनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण वर्धमान सिंह नरूका द्वारा दिया जा रहा है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का यह परिणाम है।

सुजल, परी एवं हिरल की इस सफलता पर खेलप्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर का गौरव बढ़ाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News