समर संग्राम 2.0 प्रतियोगिता का हुआ समापन

लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया
 | 
Summer Sangram 2023 Udaipur Bindaas Group Govind Kharol

शहर के बिंदास फाउंडेशन द्वारा समर संग्राम 2.0 का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत उदयपुर के अलावा मुंबई, पुणे, बेंगलोर, छतीसगढ़, उड़ीसा, अजमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, आसाम व अमृतसर से लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया| प्रतियोगिता को पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आज 14 जुलाई को मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए।

Summer Sangram Bindaas Group Udaipur Govind Kharol Udaipur

संस्थापक गोविंद खारोल ने बताया कि साईक्लिंग व फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिये इसक ईवेंट का आयोजन किया जाता हैं।

इस 30 दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत साईक्लिंग व रनिंग/वॉकिंग दो केटेगरी थी जिसमे रनिंग/वॉकिंग केटेगरी मे सज्जन कुमार द्वारा 506 किमी., दीप्ति सेन द्वारा 470 किमी. व नीरज पवार द्वारा 377 किमी. की दूरी तय कर क्रमश: प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Summer Sangram Bindaas Group Udaipur Govind Kharol Udaipur

साईक्लिंग केटेगरी मे मंजीत सिंह द्वारा 2364 किमी., नंदलाल शर्मा द्वारा 2358 किमी. व संजय छबड़ा द्वारा 1945 किमी. की दूरी तय कर क्रमश: प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Summer Sangram Bindaas Group Udaipur Govind Kharol Udaipur

कार्यक्रम के संयोजक यथार्थ जैन ने बताया की सारा डाटा एक एप से ट्रेक किया गया।

Summer Sangram Bindaas Group Udaipur Govind Kharol Udaipur

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News