राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्ट टेनिस में सुशांत को दोहरा खि़ताब

जतिन के साथ सुशांत युगल विजेता भी बने 

 | 
soft tennis

उदयपुर 21 फरवरी 2024 । हाल ही में जोधपुर में आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर के सुशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर एकल तथा जतिन डांगी के साथ जुगलबंदी कर युगल खिताब जीता। 

खेल प्रशिक्षक भावना बत्रा ने बताया कि उदयपुर पहुंचने पर सुशांत शर्मा, जतिन डांगी एवं प्रशिक्षक खेमराज गमेती का महाराणा प्रताप खेलगांव में सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर महाराणा प्रताप खेलगांव अधिकारी ललित सिंह झाला, तैराकी प्रशिक्षक महेश पालीवाल, प्रशिक्षक नीरज बत्रा, डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ मिताली, संजीव शर्मा, प्रकाश डांगी, लोकेश गमेती, योगेश सरूपरिया सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News