स्वर्णकार समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता 6 जनवरी से

फाइनल मुकाबले 7 जनवरी को होंगे जिसमे मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन होंगे

 | 
betting the odds in cricket online betting in india how to play diligently

उदयपुर, 6 जनवरी। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नवयुवक मंडल संस्थान उदयपुर द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनाँक 6 एवं 7 जनवरी को विधाभवन ग्राउंड पर समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

s

आयोजक हेमंत जांगलवा ने बताया कि स्व. देवीलाल जी जांगलवा की स्मृति मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनाँक 6 जनवरी को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। अध्यक्ष किशन सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता मे समाज की छह टीमे भाग लेगी जिनके बीच लीग आधार पर मैच होंगे। मुख्य अतिथि विष्णु शंकर नागदा महानगर कार्यवाह आरएसएस, अध्यक्षता एडवोकेट रामकृपा शर्मा पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन उदयपुर, विशिष्ट अतिथि भूपेश शर्मा, विष्णुशंकर वेवार, मधुसुदन वेनाथिया, जगदीश चन्द्र रुणवाल, सुरेश चन्द्र ददोलिया थे।

समापन एवं फाइनल मुकाबले दिनाँक 7 जनवरी रविवार को होंगे जिसमे मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन, अध्यक्षता रविकांत त्रिपाठी हिन्दू जागरण मंच चितोड प्रांत संयोजक, विशिष्ट अतिथि राजेश वेष्णव भाजपा अंबेडकर मंडल अध्यक्ष, उँकार लाल सोलीवाल, जीतमल ददोलिया रहेंगे। समापन मे समाज के प्रतिभावान ऐसे बच्चे जिन्होंने वर्ष 2022 मे दसवी और बारहवी मे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये उन्हे सम्मानित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News