गीतांजलि विश्वविद्यालय में ‘सिनैप्स स्पोर्ट्स 2026’ का भव्य समापन समारोह संपन्न
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रतिष्ठित ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की
उदयपुर 21 फरवरी 2026। गीतांजली यूनिवर्सिटी के वार्षिक खेल महोत्सव सिनैप्स स्पोर्ट्स 2026 का दस दिवसीय आयोजन 11 से 20 फरवरी तक उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न घटक महाविद्यालयों के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर 11 खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर.के. व्यास रहे। समारोह में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डीन डॉ. संगीता गुप्ता, एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. मजिंदर कौर, डॉ. अरविंद यादव, डीन (स्नातकोत्तर अध्ययन), गीतांजलि विश्वविद्यालय, गीतांजली कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन डॉ. विजयम्मा अजमेरा, प्राचार्य डॉ. आलोक रावत एवं डॉ. दिनेश शर्मा, गीतांजली पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी. एल. डाड, गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के प्राचार्य डॉ. पल्लव भटनागर, गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नमित नागर तथा गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. उदीची कटारिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी आलोक तिवारी एवं डॉ. विचित्रा विभूति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
समारोह का मुख्य आकर्षण ओवरऑल चैंपियनशिप की घोषणा रही, जिसमें गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रतिष्ठित ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। कुलपति डॉ. आर. के. व्यास ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों की टीम भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, एकता और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने का माध्यम है।
उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार क्षणों और नई प्रेरणा का संदेश देकर समाप्त हुआ।
#GeetanjaliUniversity #SynapseSports2026 #UdaipurNews #RajasthanEducation #UdaipurStudents #CollegeSports #MedicalCollegeUdaipur #RajasthanNews #CampusLife #SportsChampionship
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
