संभाग की प्रथम सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रेक का शिलान्यास 7 को

महाराणा प्रताप खेलगांव में किया जाएगा

 | 
synthetic track

उदयपुर 5 अप्रैल 2023 । मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में संभाग की पहली 400 मीटर की अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रेक का शिलान्यास 7 अप्रेल को सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप खेलगांव में किया जाएगा।

जिला कलक्टर व महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी के अध्यक्ष ताराचंद मीणा ने बताया कि उदयपुर जिले में खेलों हेतु सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रेक गिर्वा में दक्षिण विस्तार योजना में 100 की क्षमता का सलीम दुर्रानी स्पोर्ट्स स्कूल की मुख्यमंत्री द्वारा खिलाडियों को सौगात दी गई। इसके लिए पर्याप्त भूमि का आवटंन नगर विकास प्रन्यास के माध्यम से खेल विभाग को किया गया। 

जिला कलक्टर ने बताया कि सिन्थेट्रिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण से संभाग के हर वर्ग के एवं विशेष तौर से जनजाति बालक-बालिकाओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी व इन्हें राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।

जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि इस कार्य के लिए कार्यकारी एजेन्सी आरएसआरडीसी को कार्यादेश जारी कर दिये गये है। हुसैन ने बताया कि आरएसएमएम द्वारा 50 मीटर की शूटिंग रेन्ज के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं, जिसका निर्माण शीघ्र ही नगर विकास प्रन्यास के माध्यम से किया जाएगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News