T-20 वर्ल्ड कप 2026- ज़िम्बाब्वे-आयरलैंड मैच रद्द, ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर?
पलक्कल 17 फ़रवरी 2026 । T-20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा सपना साबित होता दिख रहा है। ज़िम्बाब्वे से झटका खाने के बाद कंगारू टीम श्रीलंका के सामने भी पस्त है गई। श्रीलंक के पलक्कल में होने वाले आज का 32 वां मैच ज़िम्बाब्वे-आयरलैंड मैच के वर्षा की वजह से रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो गया है। ज़िम्बाब्वे अगर आयरलैंड से जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया वैसे ही सुपर 8 से बाहर हो जाता। फ़िलहाल समाचार लिखे जाने तक मैच रद्द होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है।

ग्रुप B में श्रीलंका की टीम सुपर-8 में पहुंच चुका है। हर ग्रुप से दो टीमों को सुपर-8 में जाना है। ओमान पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में अब दूसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में रेस चल रही है। जिम्बाब्वे के पास 4 अंक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के पास 2-2 अंक हैं। आज का मैच रद्द होने की स्थिति में जिम्बाब्वे को एक अंक मिलेगा ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच ओमान से जीतकर भी जिम्बाब्वे से आगे नहीं निकल पाएगी।
क्या है दूसरे ग्रूपों की स्थिति

ग्रुप A में भारत के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया सभी टीमें 3-3 मैच खेल चुकी है। USA अपने चारों मैच खेल चुकी। भारत सभी तीन मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चूका है। वहीँ USA और पाकिस्तान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है। नामीबिया ने कोई मैच नहीं जीता इसलिए वह बाहर ही है। जबकि नीदरलैंड को अभी भारत से खेलना है और पाकिस्तान को नामीबिया के साथ खेलना है। पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुँचने के लिए नामीबिया को हराना होगा। जबकि नीदरलैंड को सुपर 8 में पहुँचने के लिए न सिर्फ भारत से न सिर्फ बहुत बड़ी मार्जिन से जीतना होगा साथ में पाकिस्तान के नामीबिया से बुरी तरह हारने की दुआ करनी होगी। USA सिर्फ इतना चाहेगा कि पाकिस्तान नामीबिया से हार जाये। क्यूंकि USA ग्रुप मे नेट रन रेट के आधार पर दुसरे नबंर पर है।

Group C में स्थिति साफ़ है। इस ग्रुप से इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज़ 6-6 अंक लेकर सुपर 8 में पहुँच गए है। स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल के रास्ते अब बंद हो गए है।

इसी प्रकार ग्रुप D से भी न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका 6-6 अंक लेकर सुपर 8 में पहुँच गए है। अफगानिस्तान, UAE और कनाडा के रास्ते भी बंद हो चुके है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
