उदयपुर की तमन्ना कुंवर का रग्बी फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राजस्थान टीम में चयन

 | 
tamanna kunwar

उदयपुर 8 जनवरी 2025।  68 वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बी एन स्कूल की छात्रा सुश्री तमन्ना कुंवर सारंगदेवोत का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राजस्थान टीम में चयन हुआ। 

विद्या प्रचारिणी सभा के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ व जोइंट सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह ताणा ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता पटना बिहार में भाग लेकर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय एवं संस्थान का नाम रोशन किया। 

शारीरिक शिक्षक श्रीमान नाहर सिंह झाला ने उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News