उदयपुर की तनिष्का का राजस्थान अंडर 15 क्रिकेट टीम में चयन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की छात्रा तनिष्का चौधरी बाएं हाथ की स्पिनर है

 | 
tanaishka choudhry

उदयपुर 16 नवंबर।  BCCI की वडोदरा में 17 नवंबर से होने वाली अंडर- 15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की छात्रा तनिष्का चौधरी का चयन राजस्थान टीम में हुआ है l 

संस्था प्रधान डॉ सत्यनारायण सुथार के अनुसार बाएं हाथ की स्पिनर तनिष्का के चयन पर उदयपुर जिला क्रिकेट संघ सहित एसके खेतान अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक मनोज चौधरी, किशन चौधरी, नरेंद्र चनाल, शाहिद मकरानी, सोनू सिंह, शारीरिक शिक्षक नीरज बत्रा, कश्ती फाउंडेशन की श्रद्धा मुर्डिया, क्रिकेट प्रमोटर शैतान सिंह झाला, बी रमालु, विद्यालय परिवार ने ख़ुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दी हैं l

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News