राष्ट्रीय कायाकिंग में उदयपुर की तनिष्क पटवा का जलवा

राष्ट्रीय कायाकिंग खेल स्पर्धा में तनिष्क पटवा ने राजस्थान को 1 रजत व 1 कांस्य पदक दिलाया

 | 
राष्ट्रीय कायाकिंग में उदयपुर की तनिष्क पटवा का जलवा

तनिष्क पिछले कई वर्षो से फतेहसागर झील पर अपना नियमित प्रशिक्षण कायाकिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान की देख रेख में कर रही।

उदयपुर 24 फरवरी 2021। भोपाल में आयोजित 30वी राष्ट्रीय कायाकिंग एवं कैनोइंग जूनियर व सब जूनियर प्रतियोगिता में उदयपुर से महिला वर्ग की खिलाडी सुश्री तनिष्क पटवा ने 500 मीटर कायाक k1 रेस में राजस्थान के लिए 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीता।

राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव महेश पिम्पलकर ने बताया की यह राजस्थान के लिए बड़े गौरव का विषय है। तनिष्क  पिछले कई वर्षो से फतेहसागर झील पर अपना नियमित प्रशिक्षण कायाकिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान की देख रेख में कर रही।

तनिष्क पटवा के कायाकिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान ने बताया की तनिष्क इस से पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की कायाकिंग प्रतियोगिता मै कई पदक अर्जित कर चुकी है और आने वाले समय मै राजस्थान का ही नहीं भारत का परचम भी विश्व स्तर की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में फहरायगी। तनिष्क के अलावा राजस्थान के विश्वजीत सिंह राठौड़, विशाल डांगी, चित्रांगी दशोरा, सक्षम कुमावत का भी इस राष्ट्रीय स्तर की कायकिंग प्रतियोगिता मै श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 

तनिष्क पटवा के उदयपुर लौटने पर भारतीय ड्रैगन बोट के चेयरपर्सन दिलीप सिंह चौहान, राजस्थान कायकिंग संघ के उपाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, चेयरमैन दलपत सुराणा, अध्यक्ष आर. के धाभाई, भगवान स्वरुप वैष्णव, तैराकी प्रशिक्षक रणवीर सिंह जोलावास, कायाकिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, किशन गायरी, त्रिलोक वैष्णव, कुलदीपक पालीवाल, निरंजन सिंह शक्तावत, किशन व्यास, यशदेव सिंह एवं शहर के खेल प्रेमियों ने बधाई तथा आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाएं प्रेषित की ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News