राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में ताश्री ने जीता स्वर्ण, आमिल ने जीता रजत

उदयपुर के बॉक्सर्स ने रचा इतिहास

 | 
Amil Ali and Tashree Menaria

उदयपुर 9 जून 2023। भोपाल में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय स्कूल अंडर 19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व एक रजत प्राप्त किया। 

राजस्थान क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि उदयपुर की ताश्री मेनारिया ने हैवी वेट वर्ग में फाइनल में हिमाचल प्रदेश की बॉक्सर वंशिका को हराते हुए स्वर्ण पर कब्ज़ा किया। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता मे उतरी थी, फाइनल में राजस्थान के तीन बॉक्सर पंहुचे जिनमे से दो उदयपुर के थे। 

tashree menaria

56 किलो भार वर्ग में उदयपुर के आमिल प्रतियोगिता मे सबसे शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में बहुत करीबी मुकाबले मे मात्र एक अंक से हार से सामना करना पड़ा। इस से पूर्व उन्होंने सीबीएसई, हरियाणा , उत्तराखंड के बॉक्सर्स को एक तरफा हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, आमिल भी रजत पदक प्राप्त करने वाले पहले बॉक्सर बने।  

Amil ali

इससे पूर्व आमिल के ही भाई अकमल अली ने 2019 मे राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था। ताश्री स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली एक मात्र व उदयपुर की पहली बॉक्सर बनी। 

चुण्डावत ने बताया कि दोनों बॉक्सर का उदयपुर आने पर शानदार स्वागत किया जाएगा। बॉक्सर्स की इस उपलब्धि पर राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, वरिष्ठ खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, जिला खेल अधिकारी सुनीता भंडारी, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, अध्यक्ष सुभाष गोयल, कर्नल देशबंधु आचार्य, जगदीश पानेरी, जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के आर ओ सी चेयरमैन दलपत सिंह चुण्डावत समस्त खेल प्रशिक्षकों ने हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News