उदयपुर पहुंचे टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन

छुट्टियां बिताने उदयपुर पहुंचे है शिखर धवन

 | 
shikhar dhawan in udaipur

श्रीलंका दौरे से लौटते ही शिखर धवन झीलों की नगरी आए

टीम इंडिया के 'गब्बर' और स्टार बल्लेबाज़ क्रिकेटर शिखर धवन शनिवार को श्रीलंका दौरा समाप्त कर छुट्टियां मनाने उदयपुर पहुंचे। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचते ही 'गब्बर' को फैंस ने घेर लिया। धवन ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। इसके बाद शिखर धवन कुंभलगढ़ के लिए रवाना हो गए। 

क्रिकेटर शिखर धवन हाल ही में श्रीलंका दौरे से भारत लौटे हैं। श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथो में ही थी। देश लौटने के बाद छुट्टियां बिताने के लिए धवन उदयपुर पहुंचे हैं। 

shikhar dhwana

धवन ने मेवाड़ में अपनी यात्रा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमें उन्होंने भारत लौटने की खुशी का इजहार भी किया। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने घर लौटने की अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि घर लौटने पर मेरा रिएक्शन देखिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News