राष्ट्रीय मास्टर तैराकी में उदयपुर के दो सेवानिवृत्त अधिकारी लेंगे भाग

 | 
Udaipur Swimmer

 

Udaipur Times, Sports News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के दो वरिष्ठ तैराक 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य ने बताया कि आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी त्रिलोकी पालीवाल तथा ग्रामीण आंचलिक बैंक से सेवानिवृत्त मैनेजर इंदु शेखर व्यास विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। दोनों 9 सितंबर को बहादुरगढ़ के लिए रवाना होंगे।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयु में भी खेल के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और फिटनेस युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने दोनों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News