Udaipur Times, Sports News: उदयपुर शहर के हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में 14 वर्षीय छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता 23 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में संस्था प्रधान हनुमान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्र-छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 29 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 18 छात्र एवं 11 छात्रा टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में कुल 110 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 69 छात्र और 41 छात्राएं हैं।
टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन के साथ खेल के नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। सभी मैच सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल के खेल परिसर में आयोजित किए जा रहे हैं।