यूसीए ने जीता विंटर क्रिकेट कप

केटी क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अंडर-12  विंटर कप
 | 
यूसीए ने जीता विंटर क्रिकेट कप
यूसीए ने सेंट ऐन्थॉनी को 7 विकेट से हरा कर कप जीता।

उदयपुर। केटी क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अंडर-12  विंटर कप यूसीए ने सेंट ऐन्थॉनी को 7 विकेट से हरा कर कप जीता।

कैलाश मीना ने बताया कि टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट ऐन्थोनी की टीम 12.3 ओवर में मात्र 37 रन पर आउट हो गयी। शेतांश सिंह ने 4 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट एवं गितांशु ने 3 विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य यूसीए ने 12.1 व अमत में 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए। 

प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अयान शेख, गेंदबाज शेतांश एवं मैन ओफ द सिरीज केटी क्रिकेट अकैडमी के नैतिक सुहालका रहे। अतिथि के रूप में एम स्क्वायर के मुकेश माधवानी, पार्षद भरत जोशी, अंजना चौधरी, राकेश जैन एवं क्रिकेट कोच कैलाश मीना मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News