उदयपुर में UCR प्रीमियर लीग-2 का भव्य समापन, 66 हजार KM की फिटनेस यात्रा बनी मिसाल

उदयसागर टाइटंस बनी विजेता

 | 
UCR Premier League-2

 

Udaipur Times: Sports News: 9 जुलाई 2026। उदयपुर साइक्लिस्ट्स एंड रनर्स (UCR) द्वारा आयोजित एक माह लंबी फिटनेस प्रतियोगिता यूसीआर प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य समापन समारोह रविवार सायंकाल आयोजित किया गया। 1 जून से 30 जून तक चली इस अनूठी लीग की परिकल्पना डॉ. मनीष अग्रवाल एवं जयंत नानावटी ने की थी, जो पूरे माह शहर में चर्चा का विषय रही। आयोजन का सफल संचालन डॉ. मनीष, जयंत, दिशा पामेचा एवं ट्विंकल की टीम ने किया। Sports News

प्रतियोगिता में 12 टीमों के 120 प्रतिभागियों ने पूरे माह साइक्लिंग, रनिंग एवं वॉकिंग गतिविधियों में भाग लिया। सभी गतिविधियां स्ट्रावा ऐप पर रिकॉर्ड की गईं, जिनके आधार पर अंक प्रदान किए गए। शीर्ष चार टीमों के बीच 28 जून को सेमीफाइनल तथा 30 जून को फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें पीयूष जैन की उदयसागर टाइटंस ने मात्र 30 अंकों के अंतर से खिताब जीता। गौरव गुर्जर की पिछोला वॉरियर्स उपविजेता रही, जबकि छगन माली की मदार मावेरिक्स तीसरे स्थान पर रही। Sports News

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरुण मिश्रा, सीईओ, हिंदुस्तान जिंक-वेदांता रहे, जो स्वयं भी एक धावक हैं। कार्यक्रम में महेश सिंघवी, अमरप्रीत सिंह एवं अनुभव मिश्रा ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उदयपुर के फिटनेस आइकॉन्स ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई अल्ट्रा रनर रचित सिंघवी, आयरनमैन सौरभ सिखवाल, अल्ट्रा रनर एवं कॉमरेड्स फिनिशर राहुल रांका, नरेंद्र मेनारिया, छगन माली, उत्कर्ष जोशी, साइक्लिस्ट शुभम कोठारी, क्रिकेटर एवं साइक्लिस्ट नितिन मेनारिया, हेमंत चौधरी सहित शहर के कई वरिष्ठ साइक्लिस्ट्स और रनर्स उपस्थित रहे। Sports News

विशिष्ट अतिथियों में भारत पेट्रोलियम से बी. लक्ष्मण, मीनाक्षी गर्ग, डॉ. मानसी अग्रवाल एवं डॉ. बिसारिया भी शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य एवं स्टैंडअप कॉमेडी ने माहौल को और जीवंत बना दिया।

व्यक्तिगत पुरस्कार

  • ऑरेंज कैप (पुरुष/महिला): नरेंद्र मिश्रा / प्रियांशी माली
  • पर्पल कैप (पुरुष/महिला): अमित जैन / मीनू नागौरी  
  • माउंटेन किंग: पीयूष जैन
  • बेस्ट ऑलराउंडर (पुरुष/महिला): डॉ. बलवीर / सोनम पुरोहित
  • पेस वॉरियर: उत्कर्ष जोशी
  • पावर हाउस परफॉर्मेंस: शुभम कोठारी
  • यूसीआर स्पिरिट अवॉर्ड: 74 वर्षीय पन्नालाल मारू

पूरी लीग में प्रतिभागियों ने कुल 66,592 किलोमीटर दूरी तय की, जो पृथ्वी की परिधि का लगभग डेढ़ गुना है। साथ ही कुल 3,65,400 मीटर एलिवेशन गेन हासिल किया, जो माउंट एवरेस्ट पर लगभग 41 बार चढ़ाई के बराबर है। Sports News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News